सहज योग से अनुभूतित चैतन्य लहरी प्रेम और सौंदर्य से परिपूर्ण होता है
सहज योग में साधक जब ध्यान साधना करते हैं तो ईश्वरीय प्रेम और सौंदर्य की अनुभूति उन्हें चैतन्य लहरी के माध्यम से प्राप्त होती है। साधक के हथेलियों व तालु भाग में एक शीतल लहर प्रवाहित होती है, जिसे लिए आदि शंकराचार्य ने 'सलीलम् सलीलम्' कहा है। चैतन्य लहरी की अनुभूति प्राप्त करने के लिए आत्मसाक्षात्कार पाने की शुद्ध इच्छा होनी चाहिए, बस यही शर्त है। चैतन्य लहरी ईश्वर का आशीर्वाद है, ईश्वरीय आयुध है जो हमारी चारों ओर से रक्षा करता है व हमें संरक्षण देता है।
चैतन्य लहरियां जब प्रवाहित होती है तब हम इसे अपनी हथेली पर महसूस करते हैं। यह चैतन्य ललिता शक्ति है जो प्रेम व सौंदर्य से परिपूर्ण है। जब यह प्रेम की शक्ति जागृत होती है, तब यह हमें चारों ओर से घेर लेती है। इस शक्ति का क्रियाशील होना हमें हर प्रकार की चिंता से मुक्त कर देता है। हमें आत्मसाक्षात्कार प्राप्त होता है, वह भी इसी शक्ति के कारण है।
चैतन्य लहरियों का हमारे हथेलियों पर प्रवाहित होने को लेकर हममें कोई संशय नहीं होना चाहिए। यही चैतन्य लहरी पंचतत्वों भी प्रवाहित होती है। सभी पंचतत्व चैतन्यित होकर ही कार्य कर रहे हैं और सदैव करते रहेंगे। पंचतत्वों वाली यही एकाकारिता हमें भी प्राप्त करनी है, बिना किसी संशय के। इसी शक्ति से एक ओर हम निरासक्त होते हैं और दूसरी ओर अन्य लोगों को अपनी मधुरता से प्रभावित करते हैं।
इसी शक्ति से हमारी वाणी में सुमधुरता आती है, और हमारा व्यवहार सुंदर और आकर्षक बनता है। सहज योगी इसी शक्ति से अभिभूत अपने सारे विचारों और चिंताओं को इस शक्ति पर छोड़ देते हैं, और विचारहीन हो जाते हैं। इसी प्रेम व सौंदर्य का रसास्वादन हमारी आनंद का कारण बनता है। इसी आनंद के कारण हम अपने आसपास प्रेम का प्रकाश फैलाने में समर्थ हो पाते हैं।
सहज योग में आने के बाद हम अनुभव कर पाते हैं कि हमारे अंदर आनंद की सौंदर्यपूर्ण गंगा बह रही है, यह आनंद हर आनंद से परे है। हमें दूसरों की बुराई और नकारात्मकता दिखाई नहीं देती सिर्फ और सिर्फ सौंदर्य और प्रेम ही दिखता है।
इस अद्भुत और सौंदर्यपूर्ण सहज योग से जुड़ने के लिए हम आपको आमंत्रित करते हैं। अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट www.sahajayoga.org.in पर देख सकते हैं। सहज योग पूर्णतया निशुल्क है।