चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया, करीब ₹14 लाख का मशरूका बरामद
थ्रेसर, चेक व्हील, कल्टीवेटर सहित बोलेरो पिकअप जप्त
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने खुशी एग्रो सेल्स, विदिशा से कृषि उपकरण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए मल्टीकैप थ्रेसर, चेक व्हील एवं कल्टीवेटर सहित एक बोलेरो पिकअप वाहन जप्त किया है। बरामद एवं जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
फरियादी अनिल शर्मा, निवासी रामबाग, रामलीला के पास, विदिशा की रिपोर्ट पर खुशी एग्रो सेल्स, ढोलखेड़ी चौराहे के आगे, विदिशा से कृषि उपकरण चोरी होने के संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 606/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के दौरान चोरी की घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए कृषि उपकरण बरामद किए तथा घटना में प्रयुक्त/संबंधित एक बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया। जो बोलेरो पिकअप जप्त की गई वह जिला मैहर से चोरी करना बताया।दीपक शर्मा, पिता अशोक शर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी बुढ़वा सिरोंज, थाना सिरोंज, जिला विदिशा।जितेंद्र कुशवाहा, पिता कमल सिंह कुशवाहा, उम्र 23 वर्ष, निवासी 89, अहले हदीस मस्जिद के पास, कबाड़खाना, थाना हनुमानगंज, जिला भोपाल।
मल्टीकैप थ्रेसर
चेक व्हील
कल्टीवेटर
एक बोलेरो पिकअप वाहन, अनुमानित कीमत ₹10 लाख-कुल अनुमानित कीमत: ₹14 लाख
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक अरविंद बंसल, प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार, आरक्षक अखिलेश राजावत, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं आरक्षक रूपेश मेहता की महत्वपूर्ण रही।

