यह पदयात्रा नहीं नौटंकी है, विधायक आरके दोगने हरदा के लिए है पनौती:-कमल पटेल

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान
:-पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक आरके दोगने पर बोला बड़ा हमला, पूर्व मंत्री ने कहा, जिस सडक़ के लिए दोगने निकाल रहे पदयात्रा उसका 12 करोड़ में हो रहा है कार्य, हरदा में 25 साल में जो विकास हुआ वो भाजपा की देन, 3 साल में विधायक ने आधा किमी सडक़ भी बनवाई हो तो बताएं, विधायक के घर के सामने का रोड तक तो मैंने बनवाया
हरदा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने की स्टेट हाईवे निर्माण कार्य को लेकर छीपाबड़ से शुरू की गई पदयात्रा को नौटंकी करार देते हुए जमकर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम काम कराने का दम रखते हैं, इसलिए घोषणा करके काम भी कराते हैं। रविवार को भाजपा के सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि आरके दोगने हरदा के लिए पनौती है, यह नौटंकीबाज विधायक है। आरके दोगने झूठ का पुलिंदा है, मीठा ठग है, शुतुरमुर्ग है, षडय़ंत्रकारी और नौटंकीबाज है। दोगने ने झूठ में पीएचडी कर रखी है। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आरके दोगने ने पदयात्रा रोड की मरम्मत कराने के लिए निकालने की बात अपने घर की प्रेसवार्ता में कही थी। जिस खिरकिया-हरदा रोड के लिए कांग्रेस विधायक पदयात्रा कर रहे हैं, वह सडक़ पहले से स्वीकृत है। करीब 12 करोड़ रूपए की लागत से मरम्मत का कार्य हो रहा है। जिसका शुभारंभ हम कर चुके हैं। चुंकि 15 सितंबर तक बारिश में डामर का काम बंद रहता है। इसलिए 15 सितंबर के बाद गड्ढे भरने का काम शुरू होता है। लेकिन जनता को गुमराह करने एवं झूठा श्रेय के लिए कांग्रेस विधायक पदयात्रा का ढोंग रच रहे हैं। जबकि जनता अच्छे से जानती है कि तुम निकम्मे हो और विकास के काम भाजपा ने किए हैं और लगातार कर भी रही है। श्री पटेल ने कहा कि मैं भाजपा का नेता हूं, कार्यकर्ता हूं, 5 बार हरदा का विधायक रहा हूं, 3 बार कैबिनेट मंत्री रहा हूं। देश में नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मोहन यादव जी की भाजपा सरकार है। मेरी हैसियत जनता जानती है। भाजपा की सरकार में विकास के काम हम स्वीकृत करा रहे हैं तो भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी हम ही करेंगे। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले हरदा में क्या था? हरदा को जिला दिग्विजय सिंह ने असंभव बताया था, तब हमने आंदोलन कर हरदा को जिला बनवाया। सिंचाई, नर्मदा का पानी, हर खेत तक पानी, हर गांव में सडक़, बिजली, 24 घंटे लाइट, अच्छे सरकारी स्कूल जैसी अनेकों सौगात भाजपा ने दी है। हरदा को जो मिला वह भाजपा के 25 साल की देन है। श्री पटेल ने कहा कि मैं जो घोषणा करता हूं, वह काम भी कराता हूं। अगर दोगने में दम है तो विधायक निधि की राशि छोडक़र एक भी काम की घोषणा करें और उस घोषणा को पूरा करके बताएं। इसके लिए मैं दोगने को चुनौती देता हूं। 
दोगने के घर के सामने का रोड मैंने बनवाया:-कमल पटेल
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विधायक आरके दोगने अपने घर के सामने का रोड 8 साल विधायक रहा नहीं बनावा सका। मैं दावे के साथ यह बात कह रहा हूं। 15 करोड़ रूपए की राशि से मैंने 2023 में अपनी विधायक निधि से हरदा फाइल वार्ड डबल फाटक से मगरधा तक रोड एवं दो पुलों (एक छोटा एवं एक बड़ा) स्वीकृत कराएं। जिससे हरदा में रिंग रोड की सौगात दी। विधायक अपने घर के पास की नदी का रपटा नहीं बना सका न रोड बना सका। वह क्या स्टेट हाईवे बनवा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री रहते जिले में मंडी बोर्ड से 68 सडक़ें और नदियों पर 22 बड़े पुल का निर्माण कराया। श्री पटेल ने कहा कि हरदा मंडी को देश की नंबर-1 मंडी बनाया। जहां किसानों को हर सुविधा है। मंडी में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, ऑडिटोरियम, किसान विश्राम गृह बनवाया जैसे अनेक काम किए। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में भाजपा की सरकार थी तब मैंने केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से नेशनल हाईवे की स्वीकृति दिलाई। 
खिरकिया कॉलेज पर कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विधायक आरके दोगने कहता हैं कि मैंने खिरकिया में कॉलेज नहीं बनाया। जबकि 2018-19 में विधानसभा में जब मैंने खिरकिया में कॉलेज का प्रश्न पूछा था। तब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखित में जवाब दिया था कि खिरकिया में कॉलेज की आवश्यकता नहीं है। परंतु जब हमारी भाजपा सरकार बनी तो शिवराज सिंह जी से और मोहन यादव जी से मैंने घोषणा कराकर खिरकिया में कॉलेज खुलवाया। आज बच्चे पढ़ रहे हैं एवं 14 करोड़ रूपए की लागत स्वीकृत बिल्डिंग का काम चल रहा है। श्री पटेल ने कहा कि विधायक आरके दोगने ने तो हमेशा ही हरदा-खिरकिया विधानसभा के विकास के कामों में अड़ंगे डालने का काम किया है। उन्होंने बताया कि मैं हरदा के बच्चों के भविष्य के लिए 15 करोड़ का इनडोर स्टेडियम लाया, जमीन आवंटित कराई, हाईकोर्ट में केस जीता, लेकिन कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए ताकि हरदा के बच्चों को स्टेडियम न मिले।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper