विजयनगर, एमआईजी, राजवाड़ा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से की, ट्रैफिक मैनेजमेंट व सर्विलांस कार्यवाही

  • Share on :

स्मार्ट पुलिसिंग के तहत इंदौर पुलिस की डिजिटल निगरानी, नियम उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्यवाही
आदित्य शर्मा
 इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में दिनांक 22.02.26 को रात्रि 9 बजे राजवाड़ा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं सर्विलांस की विशेष कार्यवाही की गई। विजयनगर, एमआईजी सहित राजवाड़ा क्षेत्र, जो शहर का अत्यंत व्यस्ततम बाजार क्षेत्र है, वहां हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों के माध्यम से डिजिटल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई। ड्रोन से प्राप्त लाइव फुटेज को कंट्रोल रूम में मॉनिटर कर अधिकारियों द्वारा मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    ड्रोन सर्विलांस के दौरान निम्न उल्लंघन चिन्हित किए गए-
 नो पार्किंग में वाहन खड़े कर यातायात बाधित करना
 रॉन्ग साइड वाहन संचालन
लेफ्ट टर्न बाधित करना
 दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ एकत्रित कर मार्ग अवरुद्ध करना
 चिन्हित किए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर पैट्रोलिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई। 
       इंदौर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। शहर में डिजिटल निगरानी प्रणाली सक्रिय है एवं ड्रोन फुटेज के आधार पर नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी हैं। सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी प्रदान करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper