यातायात पुलिस का "सघन जागरूकता अभियान" वाहन चालकों की सराहा भी, उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी
नम्बर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर, मोडिफाईड सायलेंसर, रॉंग साइड वाहन चलाने आदि नियमो का उल्लंघन पर 23,235 के बने चालान
अभियान से प्रेरित होकर कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करने लगे हैं
इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा दिनाँक 27 मार्च से सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल, चॉकलेट देकर सराहना की जा रही। जिम्मेदार वाहन चालकों द्वारा अभियान की प्रशंसा भी की गई। उन्होंने नियमो का पालन करने के फायदे भी बताए।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को प्रति दिन दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस मुहिम के दौरान अभी तक बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 6082, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 223, अनाधिकृत हूटर 50, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1343, तीन सवारी बैठाने वाले 735, रेड लाइट का उल्लंघन करने 3225, ब्लेक फ़िल्म 1150, शराब पीकर वाहन चलाने पर 69, वाहनों में इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग पर 12 वाहनों, अन्य धाराओं में 10,346 चालान कुल 23235 चालान नियमो का उल्लंघन करने पर बनाये गए।
यातायात पुलिस द्वारा चौराहो पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा चौराहों पर सेवा दी जा रही। कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक इस अभियान में सहयोग देते हुए, नियमो का पालन भी करने लगे है।

