इंदौर में चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी और सोने की चेन खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

  • Share on :

16 किलोमीटर के रास्ते में 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, 2.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों और चोरी की सोने की चेन खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 2.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को एक महिला किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाश पीछे से आए और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 456/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल
घटना के बाद स्पेशल क्राइम यूनिट और पुलिस टीम ने करीब 16 किलोमीटर के रास्ते में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की 
फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्कूटी पर बाद में नंबर प्लेट और रेडियम लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी।

सुनार के पास से सोने की चेन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों कीt पहचान अनुराग सुनहरे (21), निवासी भागीरथपुरा और अमित कोरी (18), निवासी भागीरथपुरा के रूप में की है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, छीनी गई सोने की चेन खरीदने के आरोप में चिराग अहिरवार (23), निवासी भागीरथपुरा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 ग्राम वजनी और लगभग 1.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन बरामद की है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक MP09UB2234 भी जब्त की गई है।
पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र रावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
कार्रवाई में थाना अन्नपूर्णा और थाना चंदन नगर के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper