दो मैतेई किशोर लापता, पुलिस ने केआरके से जुड़े दो शख्स को किया गिरफ्तार, हत्या का संदेह

  • Share on :

इंफाल। मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में पांच नवंबर को दो किशोर के लापता होने के मामले में पुलिस ने कुकी क्रांतिकारी सेना (केआरए) के दो शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान लंकोशी चोंगेई और सतगोगीन हंगसिंग के तौर पर की गई है। पुलिस को दोनों किशोरों की हत्या का भी संदेह है। 
इस मामले में पुलिस ने कहा, 'पांच नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।' दोनों किशोर 19 वर्षीय एंथनी उर्फ टेम्बा और 16 वर्षीय एम अभिनाश उर्फ खाबा रविवार को अपने घर से 15 किमी दूर उत्तर की तरफ अवांग सेकमई में एक मीटिंग में शामिल होने के लिए निकले। पुलिस ने बताया कि दोनों को आखिरी बार गामगीफाई गांव में देखा गया था, जिसके बाद से ही लगातार उनका फोन बंद आने लगा। यह गांव कुकी समुदायों का गांव है, पुलिस को संदेह है कि दोनों किशोरों को गांव में अपहरण कर लिया गया है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper