प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित

  • Share on :

“आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है, आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है”- श्री सिंधिया
“समाज को आप जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ लोगों की जरूरत है”
शिवपुरी, 1 सितम्बर 2026/ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया 
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper