दीपावली से पहले विदिशा पुलिस का मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन: 350 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 718 ठिकानों पर की कार्रवाई

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
एक रात में 294 वारंटों का निष्पादन, 195 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश
अवैध शराब के 12 प्रकरण दर्ज, 12 आरोपी गिरफ्तार, 43.88 लीटर शराब जब्त जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 28-29 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि जिलेभर में व्यापक मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों के 350 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 05 एसडीओपी एवं 23 थाना प्रभारी स्वयं मैदान में मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अभियान के दौरान वारंटियों की धरपकड़, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, होटल-ढाबों की चेकिंग और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान लंबित वारंटों की तामील के लिए विशेष कार्रवाई की गई—40 स्थायी वारंट निष्पादित।
107 गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई।
147 जमानती वारंट तामील।इस प्रकार एक ही रात में कुल 294 वारंटों का निष्पादन किया गया।अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए—06 जिला बदर व्यक्तियों की जांच।
116 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं जांच।195 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश।
44 होटल-ढाबों की सघन चेकिंग।
12 डेरों की जांच
अभियान के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए—12 प्रकरण दर्ज।
12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
43.88 लीटर अवैध शराब जप्त।
जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹22,560।अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी रहेंगे विदिशा पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के सघन एवं आकस्मिक अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस एवं आमजन के समन्वय और सहयोग से जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper