जीआरपी मेघनगर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 5 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों को सौंपा

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
मेघनगर (झाबुआ). रेलवे स्टेशन मेघनगर पर ट्रेन 12925 पश्चिम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म से रवाना होते ही लगभग 5 वर्षीय बालक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए “अम्मा गई... अम्मा गई...” चिल्लाते हुए रोने लगा। एक पल की चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 369 सुरेश सागवान की तत्परता और सूझबूझ ने अनहोनी को टाल दिया।
आरक्षक सागवान ने फुर्ती दिखाते हुए बालक को तुरंत पकड़कर ट्रेन की चपेट में आने से बचाया और प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक भालचंद चरपोटा को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उनि ममता अलावा ने मौके पर पहुंचकर रोते हुए बालक को स्नेहपूर्वक पूछने पर बालक ने कहा कि उसकी “अम्मा ट्रेन में चली गई।”
जीआरपी टीम ने तत्काल प्लेटफॉर्म पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी ही देर में परिजन—दादी मनीषा बेन एवं बड़ा भाई—मिल गए, जिन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ में बच्चा ट्रेन से उतर गया था। आवश्यक पुष्टि के बाद बालक को सुरक्षित उसकी दादी को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर समझाइश दी गई। जीआरपी मेघनगर की सजगता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक मासूम की जान बचाकर पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper