एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के रीजनल वर्कशॉप में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

  • Share on :

 महाप्रबंधक बीके जेना की मौजूदगी में हुआ विधिवत पूजन-अर्चन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोग 
 साहिल खान 
धनपुरी। एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत धनपुरी स्थित रीजनल वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बीके जेना विशेष रूप से मौजूद रहे। वर्कशॉप मैनेजर एहेतश्याम सिद्दीकी के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
पूजन कार्यक्रम में रीजनल वर्कशॉप के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि, सुरक्षा और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वर्कशॉप परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
विश्वकर्मा जयंती को लेकर रीजनल वर्कशॉप में व्यापक तैयारियां की गई थीं। वर्कशॉप मैनेजर एहेतश्याम सिद्दीकी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी रीजनल वर्कशॉप में विश्वकर्मा जयंती को प्रमुखता से मनाया गया।
पूजन के बाद हुआ भंडारे का आयोजन
भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के बाद आज भंडारे का आयोजन भी रखा गया। भंडारे में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में कर्मचारियों की सहभागिता के साथ आपसी सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे के माध्यम से प्रसाद वितरण किया गया। 
एसईसीएल की कार्यप्रणाली में मशीनरी एवं तकनीकी संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही वजह है कि रीजनल वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की जयंती का आयोजन कर्मचारियों के लिए विशेष महत्व रखता है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल और मशीनरी की पूजा कर परंपरा का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में वर्कशॉप मैनेजर एहेतश्याम सिद्दीकी सहित उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper