भाजपा कार्यकर्ता नवीन कुशवाह के असमय निधन पर संगठन में शोक की लहर, परिवार को सहायता दिलाने की उठी मांग

  • Share on :

दीपक तोमर 
महेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के युवा,समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता श्री नवीन कुशवाह के असमय निधन से महेश्वर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, सम्पूर्ण भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत श्री कुशवाह हाल ही में खरगोन में आयोजित “तिरंगा रैली” में भाग लेने जाते समय एक भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए और उनका निधन घटनास्थल पर ही हो गया।नवीन कुशवाह भाजपा आईटी सेल के जिला प्रभारी, एक संवेदनशील और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के रूप में चर्चित थे। वे पार्टी के अभियान में पूरी निष्ठा से कार्यरत थे और उनकी अंतिम यात्रा भी राष्ट्रभक्ति के एक अभियान की दिशा में थी। उनका यह बलिदान मेरे लिए परिवारजन के रूप  में और संगठन के लिए भी अपूरणीय क्षति है।प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी  कृष्णकांत रोकड़े ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को एक मार्मिक पत्र लिखकर दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को शीघ्र शासकीय सहायता एवं संगठनात्मक संरक्षण देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि नवीन जी की पत्नी एवं डेढ़-दो वर्षीय शिशु पुत्र के समक्ष जीवन यापन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।
रोकड़े ने मांग की है कि—
नवीन कुशवाह की पत्नी को शासकीय सेवा में यथासंभव प्राथमिकता के साथ नियुक्त  करवाने हेतु सकारात्मक परिणाम मूलक अभियान चलाया जाए,
परिवार को यथा सम्भव तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए,उनके बच्चे की निःशुल्क  शिक्षा के लिए किसी प्राइवेट स्कूल से आह्वान किया जाएं। और इस दिशा में
 भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी एकमत होकर सामूहिक प्रयास करें।
उन्होंने भाजपा को एक “परिवार” बताते हुए कहा कि जब कोई समर्पित कार्यकर्ता संगठन के कार्य में जीवन अर्पित करता है, तो संगठन को भी उसके परिवार के साथ खड़ा रहता है का संदेश देवतुल्य कार्यकर्ताओं में संचारित हो ऐसा उदाहरण पेश करना  चाहिए।श्री रोकड़े  ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा स्वयं श्रद्धांजलि देने हेतु परिवार से भेंट करें तथा प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री को भी अवगत करवाएं, जिससे संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े।इस संवेदनशील मुद्दे पर  लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र पटेल,
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिले के विधायकगण, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महेश्वर विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्षों से भी अपील की गई है कि वे मिलकर एक संगठित मांग प्रदेश नेतृत्व और शासन के समक्ष रखें।
भाजपा में एक भावनात्मक लहर दौड़ रही है कि इस युवा राष्ट्रसेवक के परिवार के पुनर्निर्माण हेतु पूरे संगठन को साथ आना चाहिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper