किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन

  • Share on :

 संगठन को अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. डॉ. मनोज माने
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर।   बुरहानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर भगवान श्री बलराम जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया।  
 भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने इस दौरान कहा कि  हमें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन.जन तक पहुंचाते हुए किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सभी को नवीन दायित्व के लिए पुन: हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।  
इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु ने भी नवनियुक्त किसान मोर्वा पदाधिकारीयों को  बधाई देते हुवे उन्हे किसान हित एंव पार्टी हीत में कार्य करने की प्रेरणा दी। संचालन निलेश सातारकर ने किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि  इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु, भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, वरिष्ठ भाजपा नेता नरहरी दिक्षित , पिछडा वर्ग मोर्चा के बडवानी प्रभारी गजेन्द्र पाटील, भाजपा किसान मोर्चा  जिलाध्यक्ष राहुल जाधव, उपाध्यक्ष सर्वश्री ईश्वर महाजन ,योगेन्द्र प्रजापति , निलेश सतारकर , रूपेश लिहंकर,   महामंत्री मनोज चौधरी एंव कुंदन यादव, मंत्री सुरेश सोनी, राजेश पाटील,डॉ.राजू महाजन ,कार्यालय मंत्री सुभाष झोपे , जिला मीडिया प्रभारी नवीन आड़े एवं जिला उपाध्यक्ष  संभाजीराव सगरे, मंत्री सुनील वाद्ये, पार्षद धनराज महाजन एंव आशीष शुक्ला सहित अन्य जिला,मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper