चरखरी तालाब में डूबने से महिला की मौत

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल संभाग 
शहडोल। ब्यौहारी तहसील के ग्राम सलैया टोला  निवासी बिज्जू सिंह पति श्री शिवनारायण सिंह की चरखरी जलाशय में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिज्जू सिंह शनिवार सुबह करीब 8 बजे से लापता थीं।
परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास तलाश किए जाने के दौरान जानकारी मिली कि बिज्जू सिंह को चरखरी जलाशय की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद घटना की सूचना स्टेट कंट्रोल कमांड भोपाल को दी गई। सूचना मिलते ही थाना ब्यौहारी का पुलिस दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से जलाशय में उनकी तलाश शुरू की गई।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा द्वारा एसडीआरएफ दल को भी बुलाया गया। ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया गया। शाम करीब 3 बजे ग्रामीणों की मदद से बिज्जू सिंह का शव जलाशय से बाहर निकाल लिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper