जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण में भवन/मकानों पर मकान नम्बर अंकन का कार्य प्रारंभ

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
बड़ोदिया। सरदारपुर  भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत बड़ोदिया में जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर भवन/मकान नम्बर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप (आवासीय/अनावासीय) सहित अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जा रहा है।
प्रथम चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक भवन एवं आवासीय/व्यावसायिक इकाई को एक विशिष्ट जनगणना मकान संख्या प्रदान कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह मकान संख्या केवल जनगणना प्रयोजन के लिए है और यह ग्राम पंचायत या अन्य स्थानीय निकाय द्वारा जारी स्थायी मकान नंबर से भिन्न हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्वेक्षण दल को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें और मकान पर अंकित की गई संख्या को सुरक्षित रखें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper