हिमाचल के लेप्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

  • Share on :

नई दिल्ली। बीते आठ साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। रविवार सुबह जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए वह हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे।" आपको बता दें कि बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी 9वीं दिवाली है। 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए सुरक्षा बलों के कैंप का दौरा कर रहे हैं। यह सैनिकों के साथ मनाने वाली उनकी नौवीं दिवाली है। 2014 में पीएम मोदी ने सियाचिन में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली का यह त्योहार मनाया था। अगले वर्ष उन्होंने 1965 के युद्ध में भारतीय सेना की सफलताओं का सम्मान करने के लिए पंजाब में तीन स्मारकों का दौरा किया। 2016 में वह चीन सीमा के पास सैनिकों से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश गए और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), डोगरा स्काउट्स और सुमदोह में सेना के जवानों के साथ समय बिताया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper