गांधी जयंती पर पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने राजघाट पहुंचकर दी बापू को श्रद्धांजलि

  • Share on :

नई दिल्ली। आज पूरा भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर प्रत्येक देशवासी उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टीएएमसी आज राजघाट पर प्रर्दशन करेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper