आजाद नगर पुलिस की तत्परता से लापता महिला सकुशल मिलीं, परिजनों ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

  • Share on :

मूसाखेड़ी की अलकापुरी कॉलोनी से लापता हुईं 60 वर्षीय शैलजा उर्फ सुनीता के मिलने से परिवार ने ली राहत की सांस
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। मूसाखेड़ी की अलकापुरी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय शैलजा उर्फ सुनीता के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। महिला की तलाश में सहयोग करने और उन्हें खोजने में मदद करने के लिए परिजनों ने आजाद नगर पुलिस सहित पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, शैलजा उर्फ सुनीता, पति स्वर्गीय जयंत आवटी, 11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। महिला के लापता होने की सूचना के बाद थाना आजाद नगर में अपराध क्रमांक 617/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई और सहयोग के बाद महिला के मिलने से परिजनों की चिंता दूर हुई। महिला के सकुशल मिलने पर परिवार ने आजाद नगर पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
परिजनों ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस का सहयोग उनके लिए राहत भरा रहा। महिला के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper