सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर भोपाल में दिग्विजय सिंह से मिले विदिशा के कांग्रेस नेता20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी यात्रा

  • Share on :

 धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट     
विदिशा। विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जाने वाली “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।                                        इसी सिलसिले में विदिशा जिले से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री पंकज जैन, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा एडवोकेट, जिला कांग्रेस सचिव प्रसंग जैन  ने भोपाल में दिग्विजय सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर यात्रा के संबंध में चर्चा की तथा  यात्रा को  लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए।  कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जाने वाली “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” को लेकर प्रदेश सहित जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के माध्यम से सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं। श्री शर्मा ने बताया की यह यात्रा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है , जिसमें हर विचारधारा एवं हर समुदाय के लोग भागीदारी कर सकते है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper