भोपाल लोकायुक्त एसपी बने राजेश कुमार मिश्रा, मनु व्यास बने रीवा जोन के एआईजी

  • Share on :

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। लोकायुक्त संगठन के पुलिस उपायुक्त मनु व्यास को रीवा जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। वहीं, उनकी जगह ईओडब्ल्यू के एसपी राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ भापुसे और रापुसे अधिकारियों के पद और स्थानों में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। इसमें भापुसे के 2016 बैच के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को उप सेनानी, 35वीं वाहिनी विसबल मंडला से स्थानांतरित कर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) का पुलिस अधीक्षक बनाया यगा है। साथ ही उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को को विशेष पुलिस स्थाना, लोकायुक्त संगठन स्थानांतरित किया गया है। 
इसके अलावा लोकायुक्त संगठन इंदौर में विशेष पुलिस स्थापना पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सर्राफ को स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ली गई है। लोकायुक्त संगठन ग्वालियर में विशेष पुलिस स्थाना पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  लोकायुक्त संगठन के पुलिस उपायुक्त मनु व्यास को रीवा जोन का सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।
वहीं, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा इंदौर के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सहाय को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर धनंजय शाह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ले ली गई है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper