9 अगस्त को 1 लाख पौधे रोपे जाएंगे- इंदौर को ग्रीन बनाकर प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करे- कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी की उपस्थित में होगा पौधारोपण - विजयवर्गीय
तिरंगा अभियान को लेकर घर घर जाये कार्यकर्ता- मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा - सुमित मिश्रा
भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न
इंदौर। भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक आज माहेश्वरी मांगलिक भवन, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड, मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अंतरसिंह दरबार, महेश पालीवाल, चिंटू वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सबसे पहले पूरा करने का काम अगर किसी शहर ने किया है तो वह इंदौर है, इंदौर की जनता, नगर निगम और सभी विभागों ने मिलकर 51 लाख पौधे लगाये थे, रेवती रेंज में एक दिन में ही 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया था। इस वर्ष हमने 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, 9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी की उपस्थिति में 1 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस बार 8 फिट के पौधे लगाए जाएंगे ताकि बारिश में वह जल्दी पनप सके।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर क्लीन हो गया, अब इंदौर को ग्रीन बनाने के लिए और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिए हम जुट जाये।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ माँ के नाम और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के एक बगिया माँ के नाम अभियान को लेकर हमारा इंदौर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को जिला स्तरीय बड़ी यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त से पहले सभी घरों में तिरंगा लग जाये कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर प्रवास कर घर घर संपर्क कर तिरंगा लगाने का आग्रह करे। संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा भी इंदौर पहुंचेगी और सभी मंडलों में जाएगी, कलश यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी भी हमें करनी है।
बैठक का संचालन महामंत्री सुधीर कोल्हे एवं आभार जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने माना।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, सचिन बघेल, एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौर, मनीष शर्मा मामा, प्रिया डांगी, राजेश जैन, राजेश उदावत्त, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक बबलू शर्मा, कंचन सिंह चौहान, रीना सतीश मालवीय, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, अंतर दयाल, पूँजालाल निनामा, गुमान सिंह पंवार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

