शिविर के दो दिनों में 100 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स
हरदा। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित पुष्प रत्न पेट्रोल पंप पर तीन दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में देश-विदेश के सुप्रसिद्ध एवं एक्यूपेसर विधि में पारंगत डॉ. एसके गर्ग आयुर्वेद शास्त्री एवं एमडी एक्यूप्रेशर नई दिल्ली द्वारा मरीजों को उपचार किया जा रहा है। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि शिविर के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में लगभग 100 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच आयुर्वेद शास्त्री एवं एमडी एक्यूप्रेशर डॉ. एसके गर्ग ने की। उन्होंने सर्वाइकल, गठिया, काँधे का दर्द, कमर दर्द, घुटने का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारी के मरीजों का उपचार किया और उन्हें जरूरी परामर्श दिया। वहीं आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर का समापन 4 अक्टूबर रविवार को होगा। समिति ने आग्रह किया है शिविर का लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में लोग हरदा मंडी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां सुप्रसिद्ध एवं एक्यूपेसर विधि में पारंगत डॉ एसके गर्ग द्वारा मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper