डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन बने संरक्षक, आलोक जैन को जिलाध्यक्ष और रोहित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स
हरदा। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन हरदा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन को संरक्षक, श्री आलोक जैन को जिलाध्यक्ष तथा श्री रोहित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के पुनर्गठन से जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
नई कार्यकारिणी में श्री रामनिवास जाट, श्री अक्षय तोमर, श्री दिलीप शर्मा एवं डॉ. भागवत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री सत्यम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा श्री मनमोहन कुशवाह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार श्री गणेश राजपूत, श्री कृष्ण गुर्जर एवं श्री दिनेश पाटिल को सह सचिव नियुक्त किया गया है। श्री यश पचौरी एवं सुश्री रानी खान सहित अन्य पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं श्री राजेश गौर एवं श्री रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में युवाओं एवं विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन पर खेल प्रेमियों एवं शतरंज खिलाड़ियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और जिले में शतरंज खेल के विकास की उम्मीद जताई।

