मुरादपुर में महात्मा गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। माय भारत एवं संस्कार युवा मंडल सहवा के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं और ग्रामीणजनों ने लिया स्वच्छता, अहिंसा एवं सेवा का संकल्प राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तथा विश्व अहिंसा एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर 02 अक्टूबर को माय भारत एवं संस्कार युवा मंडल सहवा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मुरादपुर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं एवं ग्रामीणजनों को स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों को महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उनके स्वच्छता, सेवा, सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं को अपने घर, गांव तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करने तथा सामाजिक सौहार्द एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुरादपुर के सरपंच श्री देवी सिंह, उपसरपंच श्री शैलेंद्र व्यास, रोजगार सहायक श्री चंद्रेश रघुवंशी, ग्राम पटवारी श्री शिवम रघुवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा भार्गव एवं ग्राम कोटवार श्री संदेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही कार्यक्रम में माय भारत एवं युवा मंडल के सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नेशनल यूथ वॉलिंटियर श्री उमेश कुशवाहा, श्रीमती श्रष्टि तिवारी, माय भारत युवा मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार, श्री पीयूष भार्गव, श्री राजा कुशवाहा, श्री ऋषि दांगी, श्री हरि सिंह कुशवाहा, श्रीमती राधिका प्रजापति सहित युवा मंडल के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सेवा जैसे अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय माय भारत के नेशनल यूथ वॉलिंटियर्स एवं युवा मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, अहिंसा, सेवा एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

