नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच शुरू: 21 देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे, PM मोदी करेंगे मुलाकात

  • Share on :

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में हिस्सा लेने के लिए 21 देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इनमें ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन संसद भवन परिसर में किया जा रहा है।
मंच का उद्घाटन समारोह आज सुबह 10 बजे शुरू होगा। लोकसभा अध्यक्ष और मंच के अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन भाषण देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के दौरे पर आए संसद अध्यक्षों तथा प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।
इस उच्चस्तरीय बहुपक्षीय मंच की थीम 'जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना' है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक-केंद्रित विकास और विधायी संस्थाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है।
दो दिवसीय सम्मेलन में चार प्रमुख विषयों पर उच्चस्तरीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर ध्यान दिया जाएगा। चर्चा में संस्थागत क्षमता निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में विधायी निगरानी की बढ़ती भूमिका, उभरती डिजिटल तकनीकों और सतत विकास लक्ष्यों जैसे विषय शामिल होंगे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper