खुले प्लॉट में मलबा फेंकने पर ₹2 हजार, दुकान के बाहर कचरा मिलने पर ₹3 हजार का जुर्माना

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। नगर निगम की स्वच्छता टीम ने जोन-1 के वार्ड-16 में कार्रवाई करते हुए छोटा बांगड़दा रोड पर खुले प्लॉट में सीमेंट की खाली बोरियां फेंकने पर एक लोडिंग रिक्शा चालक पर ₹2,000 का चालान किया। सहायक सीएसआई भारत करोसिया ने मौके पर रिक्शा चालक से खाली बोरियां वापस उठवाकर निगम के निर्धारित नियमों के अनुसार 311 पर परिवहन शुल्क जमा कर कचरा निस्तारित करने की समझाइश दी।
वहीं नंदबाग क्षेत्र में सीएसआई विवेक यादव ने अवनीश एवरफ्रेश दुकान के बाहर कचरा पाए जाने पर संचालक रोहित रॉय के विरुद्ध ₹3,000 की चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वार्ड दरोगा लाखन पवार सहित निगम की टीम मौजूद रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper