कटनी पुलिस नेकांबिंग गश्त में 20 स्थाई वारंटी और 182 आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने बीती रात व्यापक स्तर पर 'कांबिंग गश्त' (सघन चेकिंग अभियान) चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 स्थाई वारंटी, 69 गिरफ्तारी वारंटी और ईनामी आरोपियों समेत कुल 182 आरोपियों को दबोचा।
रातभर चले इस चेकिंग अभियान में कटनी पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, चौराहों, धार्मिक स्थलों, होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही रात्रि में आने-जाने वाले 44 मुसाफिरों की चेकिंग कर उनके नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए।
विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में 20 स्थाई वारंटी और 69 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 37 जमानती वारंट और 51 समंस की तामीली कराई गई।
 अवैध शराब पर रेड: अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ 44 प्रकरण दर्ज कर 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से कुल 134.2 लीटर देशी व कच्ची शराब (कीमत ₹53,060) जब्त की गई।
 अपराधियों पर निगरानी: पुलिस टीमों ने अचानक दबिश देकर 42 गुंडों, 44 निगरानी बदमाशों और 3 जिलाबदर आरोपियों के ठिकानों की जांच की
  ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के खिलाफ 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
 शांति भंग करने की आशंका पर 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 170 BNSS और 62 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 126/135 BNSS के तहत कदम उठाए गए। जुआ एक्ट के तहत भी 3 मामले दर्ज किए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह का सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper