निःशुल्क नेत्र शिविर में 267 मरीजो की जांच हुई। 90 चश्मे दिए व 19के मोतियाबिंद के मरीजों केआपरेशन किए जायेंगे

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव            
24 जनवरी शनिवार को कनाडिया रोड मोर्या हिल्स, स्थित केबीसी हेल्थ सेंटर पर, प्रमुख ट्रस्टी बालकिशन  छावछरिया (बल्लू भैया) ने  धर्मपत्नि  स्व श्रीमती कुसुमदेवी छावछरिया के 80 वी जन्म तिथि के उपलक्ष्य में " निशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर" आयोजित किया। प्रबंधक एस एन गोयल (समाधान)ने बताया कि कुल 267 रोगियों का नेत्र परीक्षण, अरविंदो हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स एवं टेक्निकल टीम द्वारा किया गया जिनमें 90 को चश्मे दिए  तथा  27 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए जिनमें से 19 को मोतियाबिंद के निःशुल्क आपरेशन के लिए अरविंदो हॉस्पिटल इन्दौर  में भर्ती किया जाएगा।साथ ही शेष अन्य प्रकार के रोगियों का उक्त हेल्थ सेंटर के अधिक्षक व  फिजिशियन डॉ आर.के.गौड , डॉ मल्होत्रा, डॉ तिवारी ने जनरल चेक-अप करके जरुरत मंद रोगियों को दवाइयां भी दी। अन्य रोगीयो मे 15 दंत रोग,7 हड्डी रोग ,28 स्त्री रोगी 9 बाल रोग,19 स्कीन रोग, 3 न्यूरो,61 मधुमेह के एवं 22 फिजियोथेरेपी के मरीजों का इलाज भी किया गया। इलाज हेतु अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों मेदंत विशेषज्ञ डॉ ईशा श्रीधर,फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर संगीता कौशल व डॉक्टर सुनीता उपचारे,व अन्य डॉक्टर ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। रोगियों  के  ब्लड प्रेशर.शुगर  व जरुरी मरीजों की पेथालाजिकल जांचे की गई ।इस अवसर पर समा्ज सेवी श्रीमती सपना मित्तल, ट्रस्टी जयश्री अग्रवाल पवनसिंघानिया,अचल चौधरी,व ट्रस्टीगण,अरविंद अग्रवाल दिनेश अग्रवाल,गुरु,सन्तोष बेरागी आदि ने उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।कई मरीज ग्रामीण क्षेत्र से आए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper