ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचते 3 आरोपी गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 61 पाव देशी मसाला शराब जब्त
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। ड्राई-डे के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ चंदन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 61 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,540 रुपये है, जब्त की।
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को शासन द्वारा घोषित ड्राई-डे के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। सूचना पर चंदन नगर थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को शराब बेचते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में सत्या पिता कालू वसुनिया (31), निवासी जीरा फैक्ट्री के सामने झुकी झोपड़ी, चंदन नगर, रईस पिता मोहम्मद शकुर पठान (62), निवासी सहयोग नगर, नूरी मस्जिद के सामने, धार रोड, चंदन नगर तथा प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन (22), निवासी शिरपुर, धार रोड, इंदौर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में ड्राई-डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया।

