सेवा मेरा योगदान: हरदा में "स्वच्छता ही सेवा" से हुई अभियान की शुरुआत

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान हरदा
हरदा - गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत अभियान की शुरुआत शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ गतिविधि के तहत एबीएम ग्राउंड परिसर में विशेष स्वच्छता के लिये श्रमदान से हुई।

इस अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर ग्राउंड और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई की। स्वच्छता के दौरान मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका सुरक्षित निपटान किया गया।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोशन बाथम सहित अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सफाई मित्रों व नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

पौधारोपण भी किया गया

अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा महाराणा प्रताप उद्यान नगर पालिका परिषद हरदा में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper