नवांकुर संस्था के प्रभारी श्री कृष्ण साहू के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गुझियारी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम गुझियारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, विद्यालय के प्राचार्य, सदस्य, मेंटर्स एवं नवांकुर संस्था के प्रभारी सहित ग्राम के समस्त नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित ग्राम बनाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से मुक्त रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना एवं ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम के विकास में योगदान देना रहा।
शिवम् प्रजापति डिंडोरी

