विशाल रक्तदाता शिविर में 51 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ

  • Share on :

25 और 26 मार्च को 2026 को भोलाराम उस्ताज मार्ग भंवरकुआं पर एक विशाल रक्तदाता शिविर मोहित संतोष जी वर्मा ओर जगप्रीत सिंह टुटेजा ओर अन्य समाज सेवी के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था जो 36 घंटे निरंतर चला। उसमें इंदौर की बड़े-बड़े साथ अस्पताल की ब्लड बैंक ने भाग लिया था जिसमें अमीन खान ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर लाहौटी मेडिकेयर के विशेष निवेदन पर वीर जी के द्वारा लाहौटी मेडिकेयर हॉस्पिटल की टीम को भी इस 36 घंटे वाले ब्लड डोनेशन में शामिल किया गया था। जिसमें ब्लड बैंक इंचार्ज फारुख खान ओर हॉस्पिटल मैनेजर श्याम मुंद्रा जी और टेक्नीशियन विल्सन जी राकेश जी चंदन जी उनके साथ पूरी टीम ने साथ दिया ओर इस कैंप में। मेडिकेयर ब्लड बैंक को 51 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ है। जो थैलेसीमिया के मरीज और असहाय मरीज के लिए काम आयेगा। इसमें टोटल 7 ब्लड बैंक ने भाग लिया था जिसमें माय ब्लड बैंक चोइथराम ब्लड बैंक अरविंदो ब्लड बैंक रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक सुयश हॉस्पिटल ब्लड बैंक और लाहोटी मेडिकल हॉस्पिटल ब्लड बैंक ने पार्टिसिपेट किया था।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper