संस्था राजवंश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित 72 घंटे खिचड़ी वितरण
ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाने के पास संस्था राजवंश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित 72 घंटे खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इस वर्ष भी
72 घंटे खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में संस्था के दीपक शुक्ला, शुभम शुक्ला, गुड्डा भैया एवं अनंत वैष्णव सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज सेवा की सराहनीय भावना एवं सामाजिक समरसता को देखते हुए श्री वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज संघ, इंदौर द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर समाज संघ के अध्यक्ष कृष्ण बैरागी, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष ममता बैरागी, गोपाल बैरागी, प्रकाश वैष्णव, जितेंद्र बैरागी, ईश्वर बैरागी, श्याम दास बैरागी एवं पूरी कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रही।पूरी कार्यकारिणी ने मिलकर खिचड़ी वितरण में सक्रिय सहयोग दिया और संस्था राजवंश के इस सेवा भाव को समाजहित में अनुकरणीय बताया।

