विश्व संगीत दिवस पर 24 घंटे गीत संगीत महफ़िल हुई !!
इंटरनेशनल रिदम बैंड द्वारा 24 घंटे का संगीतमय जलसा विश्व संगीत दिवस पर कृष्ण पूरा छत्री पर हुआ,
दीप प्रज्वलन डा प्रमोद कुमार जैन, कर्नल ललित आनंद, गोवर्धन लिंबोदिया, प्रकाश खानविलकर ने किया
स्वागत राजेंद्र कौशिक, अभिषेक गावड़े, जयमाला लाड ने किया,
आदित्य शर्मा
इंदौर। आयोजन की शुरुवात अभय मानके, अमृता मानके ने शास्त्रीय ध्रुपद गायन में शिव स्तुति से की, रवि साल्के, बाबला गजभिए, अनूप कुलपारे, दीपेश जैन, विजय राठौर, गीतेश, शुभम, संदीप चौधरी, राज बिज्जोरे, रमेश यादव ने की, 5 वर्ष से 80 वर्ष तक के आयु के सभी ने अपनी प्रस्तुति दी, 24 घंटे के जलसे में 160 नगमों की प्रस्तुति हुई, लगभग 105 कलाकारों ने प्रस्तुति दी, सभी लाइव बैंड पर अपनी प्रस्तुति दे रहें थे, छत्री को आकर्षक लाइट से सजाया, जयमाला लाड, मनीष शुक्ला, नासिर खान, अनुभा, सुनील झूँझे, वर्षा झालानी, संजय जैन, प्रमोद झंवर, शरद खंडेलवाल, अंतरा पंडित, सुभाष पोरवाल, शैलू भट्ट, ने प्रस्तुति दी, संचालन टोनी शुक्ला, सतीश पांडे, जावेद खान, ने किया, बांसुरी पर मयंक, सेक्सफोन पर हार्दिक सपकाल, बेंजो पर भी प्रस्तुति दी, इस आयोजन का श्रोताओं और कलाकारों को बेसब्री से इंतजार रहता है, भारत में 16 वर्ष पूर्व इंदौर छत्री पर इसकी शुरुआत हुई, अब पूरे भारत में ये आयोजित होने लगा है, आयोजन स्थल छत्री को आकर्षक लाइट से सजाया था, इस आयोजन में कलाकारों के अलावा राजनेता, अधिकारी, वकील, डॉक्टर, उद्योगपति सभी शिरकत करते है, किसी भी कलाकार से शुल्क नही लिया जाता, आयोजन की व्यवस्था वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूराव शिंदे, अभिषेक गावड़े, गोवर्धन लिंबोदिया द्वारा किया जाता है, कैफियत के एंकर सतीश पांडे ने सभी कलाकारों के आकर्षक पोस्टर बनाए, 24 घंटे नॉन स्टॉप चलने वाला भारत का एक मात्र आयोजन है, इस आयोजन की गूंज पूरे भारत में रहती है !!

