अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
महाकुंभ की विधिवत शुरुआत से पहले ही महाकुंभ नगर , प्रयागराज में स्थापित अस्थाई सेंट्रल अस्पताल ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी संपन्न कराई गई। खास बात यह है कि महिला ने कन्या को जन्म दिया है, जो महाकुंभ में अस्पताल में जन्मीं पहली "बेबी गर्ल" है। इसी कारण अस्पताल और परिजनों की सहमति से बच्ची का नाम 'गंगा' रखा गया है। इस बेबी गर्ल का जन्म डॉ. गौरव दुबे के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इससे पहले रविवार को डॉक्टर दुबे की टीम ने महाकुंभ में पहले "बेबी बॉय" की डिलीवरी कराई, जिसे 'कुंभ' नाम दिया गया था▪️
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई