गुजरात में खाई में गिरी बास, 5 की मौत

  • Share on :

डांग। गुजरात से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के डांग जिले में एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री महाराष्ट्र से गुजरात के द्वारका जा रहे थे।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 4 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। गुजरात के डांग जिले के सापुतारा हिल स्टेशन के पास ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया, जिसे कारण यह हादसा हुआ। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी एसजी पाटिल ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 स्त्री और तीन पुरुष शामिल हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper