टीसीएस कंपनी में कार्यरत युवती से कथित लव जिहाद, दुष्कर्म और लाखों की ठगी का मामला

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना के कार्यालय पर एक युवती ने पहुंचकर देवास निवासी शाहरुख बाग पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बताकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, ब्लैकमेल कर उससे 7 से 8 लाख रुपये ले लिए और बाद में शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती पुणे स्थित टीसीएस कंपनी में निजी नौकरी करती है।
पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2025 में पुणे के चौपाटी क्षेत्र में उसकी मुलाकात शाहरुख से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती हो गई। इसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अपने परिवार से मिलवाने के बहाने 15 मई 2025 को उसे देवास ले गया। वहां घर पर कोई नहीं होने के बावजूद आरोपी ने शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी कई बार पुणे आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने शादी के बाद एक होने की बात कहकर उससे उधार के नाम पर करीब 7 से 8 लाख रुपये भी ले लिए। युवती का कहना है कि नवंबर 2025 में दोनों के बीच इस राशि को लेकर एक एग्रीमेंट भी कराया गया था।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई 2026 को जब वह देवास में आरोपी से शादी की बात करने पहुंची तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया, अश्लील गालियां दीं और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का यह भी आरोप है कि देवास में उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाते समय आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उसे डराया था।
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हिंदूवादी मान सिंह राजावत, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper