मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में महू से महिला कांग्रेसियों का काफिला पहुंचा भोपाल
महू न्यूज़.... जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांवेर विधानसभा की दबंग नेत्री रीना बोरासी सेतिया का पदभार ग्रहण कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को भोपाल इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें महू से महिला कांग्रेस प्रदेश सह सचिव पूर्व प्रभारी बड़वानी जिला महिला कांग्रेस श्रीमती शिखा अमित अग्रवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इंदौर पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा के नेतृत्व में निकाली गई इंदौर से भोपाल तक विशाल वाहन रैली में शिरकत की वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि महू की महिला नेत्रियों जिसमें प्रमुख रूप से प्रेमलता तिवारी, मंजूलता के स जय नेगी श्वेता डिसूजा श्रीमती आशा देवी प्रीति घानेकर सुशीला दीदी शमा खान सुनीता गोयल बड़वानी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष और आदिवासी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभद्रा परमार श्री राजकुमारी यादव धार जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं धामनोद नगर परिषद की पार्षद श्रीमती चंद्रकला डांगी आदि सैकड़ो महिला कार्यकर्ता एवं युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अल्का लांबा जी एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस रीना बोरासी सेतिया जी का जोशीले अंदाज में अभिवादन किया एवं सैकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वाहनों के साथ रैली में सम्मिलित होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने मातृशक्ति के अभूतपूर्व कार्यक्रम में विक्की मल्होत्रा अमित अग्रवाल एवं सचिन राठौर द्वारा वालंटियर के रूप में सेवा प्रदान की गई।

