नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

  • Share on :

रथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
राजेश धाकड़ 
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपाई उमड़े। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

नितिन नवीन के साथ रथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य विधायक एवं भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इससे पहले एयरपोर्ट पर भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। नितिन नवीन के इंदौर आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई थीं और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper