करैरा बाजार में शराब पीकर दौड़ा रहा था 12 लाख की अर्टिगा, पुलिस ने किया जब्त; न्यायालय ने ठोका ₹11 हजार का जुर्माना
तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग पर करैरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, एमवी एक्ट की धाराओं 183, 184 व 185 के तहत चालान
करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में शराब के नशे में तेज गति एवं खतरनाक ढंग से मारुति अर्टिगा कार चलाने वाले चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत की कार क्रमांक MP07 AE 6398 जब्त कर ली। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183, 184 एवं 185 के तहत चालान प्रस्तुत किया गया, जिस पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) करैरा श्री भूपेंद्र यादव ने ₹11,000 का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं प्रभारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, चालक जयवीर चौरसिया, निवासी नरवर
(जिला शिवपुरी), करैरा बाजार में शराब के नशे में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से कार चला रहा था। बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ को देखते हुए समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मोहन बघेल, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, मत्स्येंद्र गुर्जर, राधेश्याम जादौन, शिवम यादव एवं रामनिवास गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
— शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ, हेमंत भार्गव

