शासकीय विद्यालयों में पुस्तक परिवहन संबंधी शिकायत की जांच हेतु चार सदस्यीय समिति गठित, 7 दिवस में सौंपना होगा जांच प्रतिवेदन

  • Share on :

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पांडे की शिकायत की गंभीरता को संज्ञान में लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की तत्परता पूरक कार्यवाही
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी।जिला शिक्षा केंद्र कटनी के माध्यम से शासकीय विद्यालयों में पुस्तक परिवहन के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने चार सदस्यीय समिति गठित कर,समिति के सदस्यों को सात दिवस में बिंदुवार जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहिनी देवी पांडेय द्वारा की गई शिकायत की गंभीरता को संज्ञान में लेकर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व श्री अनुराग मोदी, लेखा अधिकारी सुरभित अग्रवाल, जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी राम भूषण अग्निहोत्री एवं जनपद शिक्षा केंद्र कटनी के बीआरसी मनोज गौतम को शिकायत पत्र में वर्णित तथ्यों की बिंदुवार जांच करने हेतु आदेशित किया है। जारी आदेश के मुताबिक जिला पंचायत सीईओ ने जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र कटनी को,गठित समिति को जांच के दौरान वांछित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित कराने को कहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper