केबीसी हेल्थ सेंटर, कनाडिया रोड पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया जावेगा

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। केबीसी हेल्थ सेंटर, मौर्या हिल्स,कनाडिया रोड के संचालन कर्ता ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी बालकिशन छावछरिया (बल्लू भैया)नेबताया कि उक्त सेंटर पर २४ जनवरी 2026, शनिवार को "निशुल्क नेत्र परीक्षण,चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर" लगाया जा रहा है जिसमें नेत्र परीक्षण के पश्चात ,जरुरी मरीजों कोचशमे निशुल्क दिए जाऐगे तथा मोतियाबिंद के रोगियों के आपरेशन भी अरविंदो हॉस्पिटल में नेत्र रोग 
विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा निशुल्क किए जावेगे।प्रबनधक एस एन गोयल ने जानकारी दी कि
उक्त हेल्थ सेंटर पर नेत्र रोगियों के अलावा भी सामान्य रीग ,दन्त रोग, स्त्रीरोग,बाल रोग, हड्डी रोग,तथा फिजियोथैरेपी के रोगियों का इलाज भी विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया जावेगा व दवाईयां भी दी जावेगी।साथ ही मरीजों  के  बी.पी.,शुगर व अन्य पेथालाजिकल जांचे  भी निशुल्क  की जावेगी।ट्रस्ट सचिव कुलभूषण मित्तल,पवन सिंघानिया एवं सभी ट्रस्टीयो ने 
जनता से अपील की है कि वह उक्त शिविर में दी जाने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ लेवे। शिविर प्रातः ९ से दोपहर 2 बजें तक रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper