महू की युवती को जाम गेट ले जाकर किया था दुष्कर्म महू पुलिस ने मालेगांव से किया गिरफ्तार

  • Share on :

रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा 
महू। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह मोहन टॉकीज के पास रहती है मूल निवासी अलीराजपुर जिला की है, और महू में चूड़ी की दुकान पर काम करती है। उसने बताया  कि पत्ती बाजार निवासी फैजल अहमद उसे रोजाना कमेंट करता था और उसका पीछा करता था।
उसने युवती पर बात करने का  दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर वह उससे बात नही करेगी तो उसको महू में काम नहीं करने देगा, युवती को नौकरी की जरूरत थी, जिसके डर से युवती ने उससे बात की 
शिकायत में आगे कहा गया है कि 25.05.2026 की रात करीब 8:30 बजे दुकान से घर लौटते समय फैजल अहमद ने उसे चम्पावाला बंगला के पास बुलाया और कार में बैठाकर जामगेट के पास जंगल में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म  और जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था 
पुलिस ने आरोपी फैजल को टीम बनाकर मालेगांव से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार दोपहर शासकीय अस्पताल महू लाया गया। जहां आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे इंदौर की सेंट्रल जेल भेजा गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper