मानवता नगर के राजा की भव्य आरती, श्रद्धालुओं में बांटी प्रसादी
राजेश धाकड़
इंदौर। गणेशोत्सव के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की आराधना एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानवता नगर में विराजित ‘मानवता नगर के राजा’ की भव्य आरती का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में हिस्सा लिया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को सफल बनाने में दीप्तांशु शर्मा (दीप), बाला गावड़े, हार्दिक पाटीदार, बाबा भुल्लर, सिमरन सैनी, दीपक गोस्वामी, युवराज शर्मा, प्रथम पाल, आर्यन गोस्वामी, विवेक परिहार, रोहित पाल, हरि, टिंकू, विशाल, सुमित सहित समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

