दिग्गज और युवा खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह

  • Share on :

गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने 18 खेल हस्तियों को किया सम्मानित
सत्यनारायण पटेल ने किया ऐलान: हॉकी के वंचित परिवारों और खिलाड़ियों के लिए जल्द खुलेगी ट्रस्ट के नेतृत्व में नई अकादमी
इंदौर। गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा शहर में एक भव्य और गरिमामयी समारोह का आयोजन किया, जिसमें खेल जगत के 18 वरिष्ठ एवं युवा खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल सेवाओं के लिए सम्मानित कर कृतज्ञता ज्ञापित की गई। इस विशेष अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम घोषणाएं भी की गईं।

वंचित खिलाड़ियों के लिए खुलेगी नई अकादमी...
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने घोषणा की कि जल्द ही सभी के सहयोग से एक ऐसी अकादमी का संचालन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व गीता रामेश्वरम ट्रस्ट करेगा। उन्होंने कहा कि इस अकादमी के माध्यम से हॉकी के उन वंचित परिवारों और खिलाड़ियों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिन्हें अमूमन उचित अवसर या स्थान नहीं मिल पाता है।
इस मौके पर खजराना गणपति मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सहकारिता नेता एवं वरिष्ठ  राधेश्याम पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में विजय राठौर बंटी, अशोक यादव (एनआईएस कोच), और देवकी नंदन सिलावट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल और प्रवक्ता एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने साझा की। उन्होंने बताया कि समारोह में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत संतोष यादव द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन नरेंद्र सूर्यवंशी ने किया। इस गरिमामयी आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से आए तमाम खिलाड़ी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये थे सम्मानित होने वाले प्रमुख खिलाड़ी एवं खेल हस्तियां...
इस विशेष समारोह में खेल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 दिग्गजों और उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें आनंद यादव (हॉकी), नरेंद्र विल्सन (फुटबॉल), डॉ. रफीक खान (हॉकी), सरदार दर्शन सिंह (हॉकी), बद्री चौहान (फुटबॉल), कैलाश कौशल (एथलेटिक्स एवं फुटबॉल), के. सी. कपासिया (शूटिंग), मनोहर लक्ष्मण - पिता पद्मश्री शंकर लक्ष्मण (आर्म्स रेसलिंग), ओ. पी. संकत (हॉकी), अक्षत यादव (एनआईएस कोच), विवेक वर्मा (एनआईएस कोच), हर्षदीप कपूर (जूनियर इंडिया खिलाड़ी - हॉकी), शैलेंद्र वर्मा (एनआईएस कोच), प्रियंका यादव (भारतीय महिला हॉकी वर्ल्ड कप), महिमा सिसोदिया (राइफल शूटिंग - गोल्ड मेडल), राकेश जोशी (स्विंग कोच), राजेश मकवाने और डॉ. एस. पी. शर्मा (फुटबॉल) शामिल थे। समारोह के दौरान ताहिर हॉकी क्लब के सचिव किशोर शुक्ला को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper