रिंगनोद में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, अन्नपूर्णा कलश यात्रा के साथ विशाल धर्मसभा एवं सामाजिक समरसता भोज का हुआ आयोजन, हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण की

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
रिंगनोद (सरदारपुर )।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रिंगनोद खंड के 8 ग्रामों एवं सात मोहल्लों का हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत। श्री योगमाया मंदिर से अपार हिंदू जनसमूह द्वारा अन्नपूर्णा कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण किया हुआ था। महिला पुरुषों ने ड्रेस कोड परिधान धारण कर रखे थे बैंड बाजे ढोल ,मॉदल कि थाप नृत्य करते हुए धर्मावलंबी शोभायात्रा में चल रहे थे ‌। विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात विशाल हिंदू धर्मसभा का आयोजन हुआ, जिसमें धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश देना था।
मंच पर मंचाचीन मुख्य वक्ता विक्रम जी रघुवंशी, रागिनी यादव, संत रामप्रकाश जी महाराज, नंदराम लक्षेटा, रोहित हामड़, चिराग भंसाली, श्रीमती बसंती रामचंद्र यादव के स्वागत के पश्चात उद्बोधन हुआ । भारत माता की आरती के पश्चात सामाजिक समरसता सहभोज के आयोजन में रिंगनोद खंड के 8 ग्रामों एवं मोहल्लों से करीब 5000 से भी अधिक हिंदू समाज जनों ने सहभोज का लाभ लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper