ग्राम खडीचा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

  • Share on :

हेमंत भार्गव जिला ब्यूरो चीफ 
करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित होने जा रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची।
यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper