मायापुरी कॉलोनी में भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन
राजेश धाकड़
मायापुरी कॉलोनी, 21 सितंबर 2026। मायापुरी कॉलोनी में सोमवार को भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए और भगवान गणेश जी की महाआरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। महाआरती के पश्चात उपस्थित भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य मिन्टू सोनी, पंकज पाटिल, पियूष पाटिल, नीरज मंडलोई, प्रियांशु राय, माखन पवार, रमन चौहान, सूरज राठौर, अंकित मंडलोई, अंकित पाटिल, अंशु ओचाट, कबीर पाटील, केशव पाटिल एवं कुणाल पाटिल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और भगवान गणेश जी से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

