बाबा लखीशाह बंजारा जी की 448वीं जयंती पर इंदौर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। समाज सुधारक, महान योद्धा एवं लोकनायक बाबा लखीशाह बंजारा जी की 448वीं जयंती के पावन अवसर पर इंदौर में एक भव्य "राष्ट्रीय संगोष्ठी" का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल बाबा लखीशाह बंजारा जी के जीवन एवं योगदान का स्मरण नहीं था, बल्कि उनके आदर्शों, त्याग, बलिदान, शिक्षा, सामाजिक समरसता और स्वाभिमान के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी संकल्प भी था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जतुथ हुसैन नायक जी, सदस्य, केंद्रीय जनजाति बोर्ड, भारत सरकार तथा श्री रामेश्वर नायक जी, मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अशोक पवार जी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में बाबा लखीशाह बंजारा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा शिक्षा, एकता और स्वाभिमान के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्रवण कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंजारा क्रांति दल, डॉ. अनुराग द्विवेदी जी, सहायक कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर तथा प्रो. सखाराम मुजाल्दे जी, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, जनजाति अध्ययनशाला, इंदौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने विचारों से कार्यक्रम को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम में परम पूज्य राधे चैतन्य महाराज की गरिमामयी एवं आशीर्वादपूर्ण उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके प्रेरणादायी संदेश ने उपस्थित समाजजनों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन स्कूल ऑफ ट्राइबल स्टडीज, मार्गदर्शन घुमंतू कार्य मालवा प्रांत, सहयात्री संस्था बंजारा युवा शक्ति मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं सभी सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा लखीशाह बंजारा जी का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा, संघर्ष और समाज उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज आवश्यकता है कि समाज उनकी शिक्षाओं को अपनाते हुए शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़े। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा समाज से बाबा लखीशाह बंजारा जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper