नाग पंचमी के उपलक्ष्य में भव्य रैली निकाली गई
इंदौर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर चौरसिया दिवस के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक रैली का आयोजन किया गया। रैली मायापुरी गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर कालका माता मंदिर, खजराना तक निकाली गई।
रैली में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकजुटता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ना है। रैली के समापन पर कालका माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

